टोंक: विधायक सचिन पायलट ने मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की
टोंक विधायक व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विधायक सचिन पायलट ने कहा राजनीति में मतभेद हो सकते हैं। लेकिन मर्यादा और शांति बनी रहनी चाहिए।