टोंक: टोंक विधायक सचिन पायलट ने अपने निज आवास पर लोगों से मुलाकात कर की जनसुनवाई
टोंक विधायक सचिन पायलट ने शनिवार सुबह 10:00 बजे अपने आवास पर लोगों से मुलाकात कर जनसुनवाई की। बड़ी संख्या में लोगों ने टोंक विधायक सचिन पायलट से मुलाकात कर अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। कई जनप्रतिनिधिमंडल भी टोंक विधायक से मिलने के लिए पहुंचे।कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट जी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।