टोंक: जिला मुख्यालय पर वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रभात फेरी व रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
टोंक जिला मुख्यालय पर रविवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रभात फेरी जागरूकता अभियान, रैली, श्रमदान एवं पौधारोपण कर पर्यावरण जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने चतुर्भुज ताला पर श्रमदान भी किया। इस मौके जिला प्रमुख सरोज बंसल भी उपस्थित रही।