टोंक: ग्राम सोरण में अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व एक लाख रुपये नगदी चुराई
सदर थाना अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ग्राम सोरण निवासी पीड़ित लादूलाल गुर्जर ने थाना में उपस्थित होकर अपने मकान में चोरी के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है।पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर बक्से में रखे एक तोला सोने का मंगलसूत्र, 6 ग्राम सोने के टॉप्स ,दो चांदी की बंगड़ी, ₹100000 नगदी चोरी कर ले गए।