टोंक: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन, गौशालाओं में साफ-सफाई और श्रमदान किया गया
वन्दे गंगा जल संरक्षण, जन अभियान के तहत शनिवार दोपहर 2:00 बजे गांधी गौशाला में सफाई अभियान एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला प्रमुख ने जल के महत्व एवं उसके संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। राज्य सरकार के निर्देशानुसार वन्दे गंगा जल संरक्षण पखवाड़े के तीसरे दिन पशुपालन विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किए।