हरसूद: किसानों ने जमीन खोदकर पाइपलाइन डालने का कार्य रोकने की मांग की
Harsud, Khandwa | Oct 14, 2026 ग्राम छनेरा स्थित कृषि भूमि खोदकर उद्वहन सिंचाई परियोजना के अधिकारियों द्वारा पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश छाया हुआ है। बुधवार दोपहर किसानों ने हरसूद एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर कृषि भूमि खोदने से उद्वहन सिंचाई परियोजना के अधिकारियों को रोकने की मांग की है।