कनवास: मोतीपुरा खुर्द में श्मशान घाट नहीं होने से तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, आक्रोशित ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Kanwas, Kota | Oct 29, 2025 मोतीपुरा खुर्द गांव में लगातार बारिश के बीच श्मशान घाट न होने केय कारण ग्रामीणों को तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस बात से आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। गांव के एक व्यक्ति के निधन के बाद ग्रामीणों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बारिश और कीचड़ के बीच जूझना पड़ा।