राजनांदगांव: एसपी कार्यालय,नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय और बसंतपुर थाना का पुलिस महानिरीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव,नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय और बसंतपुर थाना का पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया।इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने रिकॉर्ड,शिकायत जांच,दस्तावेज और अन्य चीजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए,इस दौरान पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।