राजनांदगांव: शहर के गौरव स्थल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस,अमर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
राजनांदगांव शहर के गौरव स्थल में अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद एवं भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन और अन्य संगठनों द्वारा आज कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया और अमर शहीद जवानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में नगर निगम महापौर हेमा देशमुख और बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।