राजनांदगांव: प्रेस क्लब राजनांदगांव में झाड़ीखैरी के ग्रामीणों ने ली प्रेसवार्ता, भ्रष्टाचार को लेकर सरपंच पर कार्रवाई की दी जानकारी
राजनांदगांव प्रेस क्लब मे जिले के ग्राम झाड़ीखैरी के ग्रामीणों ने प्रेसवर्ता ली,इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रेसवार्ता लेकर बताया कि गांव के सरपंच द्वारा लगभग 20 लाख रुपए की लागत से पुलिया और अन्य निर्माण कार्य मे कथित भ्रष्टाचार किया गया है,जिसकी जांच रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में पहुंच गई है,जिसमें जल्द और उचित कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने की है।