राजनांदगांव: नगर निगम कार्यालय स्थित अपने कक्ष में आयुक्त ने लोक कर्म एवं जल विभाग की ली समीक्षा बैठक
राजनांदगांव नगर निगम कार्यालय स्थित अपने कक्ष में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने लोक कर्म एवं जल विभाग की समीक्षा बैठक ली।इस दौरान शहर के सभी वार्डों में अमृत मिशन के तहत लगने वाले शेष नल कनेक्शन पार्षदों से संपर्क कर लगवाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान बैठक में विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे,जहां विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।