राजनांदगांव: छुरिया थाना क्षेत्र के जनकपुर में अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक व्यक्ति पर पुलिस ने की कार्रवाई
राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम जनकपुर में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है,जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया,जिसके पास से 22 पौवा देशी शराब बरामद कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जुर्म जमानतीय होने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।