जेवर: रामपुर खादर में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों पर की पंचायत, यमुना प्राधिकरण के अधिकारी और स्थानीय विधायक रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के रामपुर खादर में बुधवार को ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी वह स्थानीय विधायक मौके पर मौजूद रहे।पंचायत के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक को विभिन्न भागों से अवगत कराया। वहीं विधायक ने ग्रामीणों की मांगों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।