जेवर: जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर की पंचायत, स्थानीय विधायक भी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में सोमवार को जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। वहीं स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह भी मुख्य रूप से शामिल हुए। किसानों ने विधायक से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया है। वहीं विधायक ने जल्द ही समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।