जेवर: लोदोना गांव के समीप से पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित तीन शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से अंकित, प्रिंस व जतिन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्तों ने आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या की थी। अभियुक्तों को न्यायालय की आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।