जेवर: बीकमपुर गांव में 29 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में कराया गया भर्ती
ग्रेटर नोएडा के बीकमपुर गांव में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब 29 वर्षीय महिला ने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में महिला को परिजनों ने गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया है कि महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।