जेवर: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 34वें स्थापना दिवस पर अस्तौली गांव के 16 किसानों को ₹10 करोड़ के चेक वितरित किए गए
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 34वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 34 वें स्थापना दिवस पर विधायक धीरेंद्र सिंह द्वारा अस्तौली गांव के 16 किसानों को ₹10 करोड़ की मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए।