दाउदनगर: दाउदनगर के 18 परीक्षा केन्द्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने किया निरीक्षण
दाउदनगर के 18 परीक्षा केन्द्रों पर गुरुवार को दोनों पालियों में मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित हुई।औरंगाबाद डीएम श्रीकांत शास्त्री ने दोपहर करीब 12:00 बजे राष्ट्रीय इंटर स्कूल और बालिका इंटर स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्राधीक्षक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश डीएम ने दिए।