दाउदनगर: अनुमंडल कार्यालय दाउदनगर परिसर में मिट्टी जांच प्रयोगशाला का उद्घाटन, एसडीओ, एसडीपीओ, जिला कृषि पदाधिकारी रहे मौजूद
अनुमंडल कार्यालय दाउदनगर परिसर में सोमवार की दोपहर 1:00 बजे अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला का उद्घाटन हुआ।बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने भागलपुर से वीडियो कॉफ्रेंसिंग द्वारा उद्घाटन किया। एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ कुमार ऋषिराज एवं जिला कृषि पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने यहां संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शीला शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।