दाउदनगर: बदलो बिहार महाजुटान रैली को लेकर सोनी, संसा, बाबू अमौना में भाकपा माले ने किया जनसंवाद सभा, काराकाट सांसद भी रहे मौजूद
2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाले भाकपा माले के बदलो बिहार महजुटान रैली की तैयारी को लेकर सोनी,संसा व बाबू अमौना में जनसंवाद सभा का आयोजन सोमवार की दोपहर 1:00 बजे से किया गया। संबोधित करते हुए काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को हटाए बिना बिहार को बदला नहीं जा सकता। सर्वे के नाम पर बिहार में गरीबों को तंग किया जा रहा है।