दाउदनगर: दाउदनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, महाशिवरात्रि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील
महाशिवरात्रि को लेकर दाउदनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक मंगलवार के अपराह्न 3:00 बजे एसडीपीओ कुमार ऋषि राज की उपस्थिति एवं थानाध्यक्ष विकास कुमार के संचालन में आयोजित की गई। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में महाशिवरात्रि मनाने की अपील की गई। एसडीपीओ ने कहा कि चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगी।