दाउदनगर: भखरूआं औरंगाबाद रोड स्थित जन सुराज के अनुमंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन, प्रखंड स्तरीय समिति का किया गया गठन
भखरूआं औरंगाबाद रोड स्थित जन सुराज के अनुमंडल कार्यालय में एक बैठक का आयोजन संगठन के दाउदनगर अनुमंडल जिलाध्यक्ष भगवान सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे किया गया।बताया गया कि बैठक में प्रखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया।भगवान सिंह ने बताया कि जन सुराज के विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।