दाउदनगर: पुराना शहर गुलाम सेठ चौक स्थित एक हॉल में भाकपा माले ने मुस्लिम अल्पसंख्यक कांफ्रेंस का आयोजन किया, सांसद भी रहे मौजूद
पुराना शहर गुलाम सेठ चौक स्थित एक हॉल में रविवार की दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक भाकपा माले द्वारा अनुमंडल स्तरीय मुस्लिम अल्पसंख्यक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। संबोधित करते हुए काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली की सफलता बिहार ही नहीं,पूरे देश में बदलाव का मजबूत संदेश देगी।