कोंडागांव: कोंडागांव बीएसएनल कार्यालय चौक के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, चौक में लगी लोगो की भीड़
रविवार की शाम कोंडागांव नगर के बीएसएनएल कार्यालय चौक पर एक बाइक सवार अपनी अनियंत्रित बाइक से गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। वहीं इस घटना के बाद चौक में लोगों की काफी भीड़ लग गई। घायल व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम और परिचय नहीं बताया, घटना में वह काफी चोटिल हो गया था जिसके चलते उनके सिर और चेहरे से काफी खून बह रहा था।