एक और नर्सिंग होम में मौत, पांच दिन पहले हुई पथरी की सर्जरी, हालात बिगड़े तो कर दी ग्वालियर रैफर👇
राधा नामक महिला को 12 सितम्बर को डॉ. अनूप गुप्ता के नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। यहां उसका पथरी का ऑपरेशन हुआ, लेकिन उसकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती चली गई। शुक्रवार को डॉक्टर ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि पथरी का ऑपरेशन में दूसरे दिन छुट्टी दे दी जाती है, लेकिन यहां डॉक्टर राधा को पांच दिन भर्ती किये रहा और जब स्थिति इसके नियंत्रण से बाहर हो गई तब इसने मरीज को ग्वालियर रैफर किया। अगर समय रहते इसने उसे ग्वालियर ले जाने के लिए कह दिया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।