कैलारस में बारिश से मकान गिरा, 10 साल की किशोरी घायल
मुरैना/कैलारस तहसील की ग्राम पंचायत सुरापूरा के अंतर्गत गुलपुरा गांव में बारिश के कारण एक मकान गिरने से 10 वर्षीय किशोरी त्रिवेणी कुशवाह पुत्री रामबीर कुशवाह घायल हो गई। हादसे में उसके पैर में चोटें आई हैं।
परिजनों के अनुसार, लगातार बारिश के चलते घर में पानी भर गया था, जिसके बाद मकान अचानक गिर गया। मकान के मलबे में घर में रखा अनाज, राशन और अन्य घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पंचायत के सरपंच, सचिव, तहसीलदार और पटवारी में से कोई भी मौके पर स्थिति देखने नहीं पहुंचा। परिवार ने जिला कलेक्टर मुरैना और शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और क्षति का आकलन कर राहत दिलाने की गुहार लगाई है।
परिवार के सामने अब बारिश के बीच रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई है।
#मुरैना #कैलारस
Morena Nagar, Morena | Sep 18, 2026