जनपद अध्यक्ष के पति को चाहिए सरकारी स्कूल में दूसरा गेट, नहीं होने दे रहे बाउंड्री का निर्माण, गांव में विवाद👇
मामला पोरसा जनपद के गांव नंद का पुरा का है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक तरफ मेन गेट है। पीछे की साइड में बाउंड्री का कुछ हिस्सा खुला हुआ था, जिसे ईंटों की चिनाई करके बंद कराया जा रहा था, लेकिन जनपद अध्यक्ष के पति ने चिनी हुई ईंटों को हटवा दिया, क्योंकि वे स्कूल में एक और गेट चाहते हैं। लोगों ने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि स्कूल परिसर का उपयोग करके एक तरफ से दूसरी तरफ आया-जाया जा सके।