विभूतिपुर: विभूतिपुर के महथी ढाला रेलवे ट्रैक से कुछ दुरी पर क्षत-विक्षत मिला विक्षिप्त महिला का शव
महथी ढ़ाला के समीप रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर बुधवार को एक अज्ञात महिला की क्षत-विक्षत लाश बुधवार को मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान शिवनाथपुर वार्ड 2 निवासी राम प्रकाश सिंह की 55 वर्षीय पत्नी रामप्यारी देवी (जो विक्षिप्त थी) बताया गया है पुलिस के निकट घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार किया।