विभूतिपुर: विभूतिपुर के महिषी वार्ड 7 में हरवे हथियार बल पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महिषी वार्ड 7 निवासी राम विनोद झा ने हरवे हथियार से मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने को लेकर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें मोहन कुमार, सोहन कुमार और उमेश झा को नामजद किया है। जलावन हटाने को लेकर विवाद होना बताया है। घटना में आरोपितों द्वारा जेब से नकद 2500 रुपए और पुत्र के गले से सोने का आभूषण छिन लिए जाने की बातें कही है।