विभूतिपुर: विभूतिपुर के महिषी पंचायत अंतर्गत बूथ 57 और 58 से चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
महिषी पंचायत अंतर्गत मंगलवार को बूथ न. 57 और 58 से लगभग 400 मीटर तक लोगों को मतदान करने के प्रति जागरुक करते हुए मतदान करने की अपील किया । बीडीओ चंद्रमोहन पासवान के द्वारा हर बूथ पर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए दीदियों को प्रेरित किया । इस जागरूकता अभियान में जीविका दीदी काफी संख्या में उपस्थित रहीं। गोविन्द कुमार, श्रवण,कविता बीके राज नारायण, वीणा मौजूद थे।