विभूतिपुर: विभूतिपुर के महिषी वार्ड 8 में फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या
महषी वार्ड 08 में पंखे से फंदे लगाकर एक गर्भवती युवती ने आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान अरुण शर्मा की पुत्री शिम्पी कुमारी 19 वर्ष के रूप में हुई हैं। बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व शिम्पी की शादी हुई थी। विगत रात्रि पति के साथ बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन हो गई। जिससे गुस्से में आकर उसने पंखे से फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली।