विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दसवीं कक्षा की तीन छात्रा घर से फरार, जांच में जुटी पुलिस
एक हीं कोचिंग में पढ़ने वाली आसपास की हीं तीन छात्रा फरार हो गई। उसकी काफी खोजबीन की गई। मगर, कोई पता नहीं चल सका है। इस संबंध में बताया जाता है कि विगत 3 मई की सुबह अपने घर से नहा-धोकर कोचिंग जाने के लिए छात्राएं निकली थी। थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है।