विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर के एक गांव में एक महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने छेड़खानी का प्रयास किया। इसको लेकर पीड़ित महिला ने एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें में गांव के ही दो लोगों को नामजद किया गया है। कहा गया है कि महिला खेत से काम कर घर लौट रही थी। तभी गलत नीयत से गांव के ही एक व्यक्ति पीछे से पकड़ लिया और खेत की ओर खींच गला दबाने लगा।