कटनी नगर: विजयराघवगढ़ शारदा मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारवार्ता में बताया पति-पत्नी गिरफ्तार
विजयराघवगढ में प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर में हुई चोरी का पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आज बुधवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारवार्ता में खुलासा किया आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार किया है जिनके पास से करीब 12 लख रुपए की सामग्री जप्त की गई है 24 और 25 जुलाई की दरमियानी रात शारदा मंदिर विजयराघवगढ़ में चोरी की घटना हुई थी।