धौलछीना: धौलछीना पुलिस ने जमराड़ी के पास से 85 पेटी शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार, बरामद शराब की कीमत ₹6 लाख से अधिक
जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। शुक्रवार को शाम करीब 05 बजे धौलछीना पुलिस ने क्षेत्र के जमराड़ी बैंड के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पिकप की तलाशी लेने पर वाहन में सवार आरोपी जीवन कुमार और ललित आगरी के कब्जे से 85 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया।