अतरी: तपोवन महोत्सव में स्प्लेंडर प्लस बाइक की हुई चोरी
Atri, Gaya | Jan 14, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के तपोवन महोत्सव में बुधवार को लगभग 3 बजे पचरुखी गांव निवासी उमेश रविदास की स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। उमेश रविदास ने अतरी थाना की पुलिस को इस घटना की जानकारी दी है।अतरी थाना के अपर थाना अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।