रामपुर: पुलिस लाइन सभागार में डीएम और एसपी ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर धार्मिक गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की
Rampur, Rampur | Apr 3, 2025 गुरुवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के दृष्टिगत मुस्लिम सम्प्रदाय के धर्मगुरुओं व अनुयायियों के साथ शान्ति समिति(पीस कमेटी) की बैठक का आयोजन किया गया ।