रामपुर: बुधवार को DM जोगिन्दर सिंह ने जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत 15 चैक प्वाइंट और टास्क फोर्स का गठन किया
Rampur, Rampur | Apr 2, 2025 बुधवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार ज़िला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने अवैध खनन, अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त तहसीलों के मुख्य चौराहों पर 15 चैक प्वाइण्ट स्थापित करते हुए पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त रूप से टास्क फोर्स का गठन किया। टास्क फोर्स को रात्रि 08ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तक अभियान चलाने के निर्देश दिए।