रामपुर: हाईकोर्ट से सपा नेता आजम खान को मिली राहत, 2007 के एक मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक
Rampur, Rampur | Apr 2, 2025 बुधवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा नेता आजम खान को राहत देते हुए 2007 में दर्ज एक मुकदमे में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता व न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की खंडपीठ ने दिया है। रामपुर के गंज थाने में 2007 में वादी अफसर खान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनके मकान को ढहा दिया गया