रामपुर: डायमंड रोड स्थित एसबीआई कॉलोनी में पाइप लाइन फटने से कई कॉलोनियों में पानी की हुई दिक्कत #jansamasya
Rampur, Rampur | Apr 3, 2025 गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई कॉलोनी में लगभग दस दिन पहले ट्रैकर ट्राली गुजरने से पाइप लाइन फट गई। जिससे आसपास की कॉलोनियों तक पानी पहुँचने में दिक्कत हो रही है। नगर पालिका की टीम पाइप रिपेयर में लगी। वार्ड नंबर 12 के सभासद अशोक बाबू सैनी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।