लालगंज: गोमाडीह में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग दंपति की मौत का मामला सामने आया, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव में शनिवार की सुबह बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया । सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक श्यामलाल 80 वर्ष पुत्र खुलबुल और उनकी पत्नी बसंती 75 वर्ष पत्नी श्यामलाल घर के बाहर दो अलग-अलग चारपाई पर सोए थे । पुलिस गहनता से जांच शुरू कर दी है ।