कांके: रांची के अरगोड़ा स्थित आरजेडी कार्यालय में आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव का मनाया गया जन्मदिन
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2024 आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव का आज 77वां जन्मदिन है। आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव का जन्मदिन आरजेडी कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रांची के अरगोड़ा स्थित आरजेडी कार्यालय में भी आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आरजेडी के तमाम नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।