कांके: कोतवाली थाना क्षेत्र से एक व्यवसायी के अपहरण मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2024 रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक व्यवसायी का अपहरण कर लिया गया था। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय ही गई और आरोपियों की तलाश में जुट गई। आरोपियों का पीछा करते हुए पुलिस ने उन्हें रांची के धुर्वा स्थित शालीमार मार्केट के पास घेराबंदी कर चार आरोपी की पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से अपहरण किए गए व्यवसायी की सुरक्षित मुक्त करा लिया गया।