कांके: रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम चम्पाई सोरेन अधिकारियों के साथ कर रहे समीक्षा बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2024 रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम चम्पाई सोरेन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। समीक्षा बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त, एसएसपी और एसपी मौजूद है। सीएम चम्पाई सोरेन अधिकारियों के साथ विधि- व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई एवं वन और भू- राजस्व से जुड़े मामलों की उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे हैं।