कांके: मोरहाबादी मैदान में आरयू की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2024 मोरहाबादी मैदान में आरयू की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए अपना हस्ताक्षर किया। इस मौके पर लोगों ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसानों से लोगों को सचेत रहने को कहा।