कांके: कांके स्थित आवास में कल्पना सोरेन से पूर्व केंद्रीय मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री सहित कई लोगों ने की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2024 कांके स्थित आवास पहुंचकर गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक शिल्पा नेहा तिर्की झारखंड सरकार में मंत्री दीपक बिरुवा और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत कई लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दी।