नीमडीह: जुगीलोंग में विधायक सविता महतो ने तीन मृत युवकों के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र के मालती के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में नीमडीह प्रखंड के जुगीलोंग गांव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत से गांव में शोक का माहौल है. घटना के बाद विधायक सविता महतो ने मृतकों के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान विधायक सबिता महतो ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया और सूखा र