गंगापुर: कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार
गंगापुर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने देसी कट्टा लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी सुजीत शंकर के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।