नवादा में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हत्या, लूटपाट का आरोप; आक्रोशित परिजनों ने NH-82 किया जाम
नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीडीह गांव में करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने घर में लूटपाट के बाद महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने NH-82 को जाम कर आगजनी की। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है।