Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
No video available

लख़नऊ में तेंदुआ आया, एक भाई भीड़ गया.... पूरी बात बता रहा कैसे हुई उसकी भिड़ंत, जाल लगाकर तेंदुआ पकड़ने का किया जा रह

Chandausi, Sambhal | Dec 26, 2021

MORE NEWS

चंदौसी मेला गणेश चौथ 12 सितम्बर से, भगवान गजानन की रथयात्रा 14 सितम्बर को

श्री गणेश मेला परिषद की बैठक में झांकियों की रूपरेखा तय

सम्भल/चन्दौसी। मिनी वृंदावन नगरी के नाम से विख्यात चन्दौसी में इस वर्ष मेला गणेश चौथ का आयोजन 12 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक भव्य रूप से किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण भगवान श्री गजानन की भव्य रथयात्रा होगी, जो 14 सितम्बर को नगर चन्दौसी के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण करेगी।

इसी क्रम में बुधवार देर शाम सीता रोड स्थित गजानन हॉल में झांकी समिति एवं श्री गणेश मेला परिषद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ विधि-विधान से पूजन-अर्चना के साथ किया गया। बैठक में गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाली रथयात्रा, भव्य झांकियों, आयोजन व्यवस्थाओं एवं सजावट को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विभिन्न झांकी निर्देशकों ने अपनी-अपनी झांकियों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन्हें मेला समिति द्वारा सहमति प्रदान की गई। इस वर्ष भी स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक भव्यता का विशेष अनुभव प्राप्त होगा।

मेला समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। रथयात्रा में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

इसके साथ ही बैठक के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं प्रातःकाल गणेश आश्रम में मेला समिति पदाधिकारियों द्वारा वेदमंत्रों के मध्य नवनिर्मित झांकी हॉल में हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य झांकी निर्देशक ज्योति चंद्र वार्ष्णेय, मेला परिषद से मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज गुप्ता मीनू, डॉ० राजीव गुप्ता, विनय सर्राफ, एड० लोकेंद्र शर्मा, प्रजीत कुमार लालू, मेजर शशिकांत गुप्ता, सतेन्द्र मामा, मुकेश ब्रेड, प्रफुल्ल कुमार, राहुल चौधरी, संजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, डॉ शेखर वार्ष्णेय, वरदान गुप्ता, शुभम अग्रवाल, मो.फईमुद्दीन, आकाश शर्मा, प्रवीण पूसी, हीरालाल, प्रमोद गुरु, अजय आर्य, मोहनलाल रस्तोगी, आशुतोष वार्ष्णेय, दीपू वार्ष्णेय, अक्षय बिट्टू, सुशील अग्रवाल, पवन कुमार, आशीष दुबे, संजू वार्ष्णेय, राजेश पाल, राहुल रस्तोगी, आयुष शंखधार, विक्की चौधरी सहित अन्य गणमान्य सदस्य, श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंदौसी मेला गणेश चौथ 12 सितम्बर से, भगवान गजानन की रथयात्रा 14 सितम्बर को श्री गणेश मेला परिषद की बैठक में झांकियों की रूपरेखा तय सम्भल/चन्दौसी। मिनी वृंदावन नगरी के नाम से विख्यात चन्दौसी में इस वर्ष मेला गणेश चौथ का आयोजन 12 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक भव्य रूप से किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण भगवान श्री गजानन की भव्य रथयात्रा होगी, जो 14 सितम्बर को नगर चन्दौसी के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण करेगी। इसी क्रम में बुधवार देर शाम सीता रोड स्थित गजानन हॉल में झांकी समिति एवं श्री गणेश मेला परिषद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ विधि-विधान से पूजन-अर्चना के साथ किया गया। बैठक में गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाली रथयात्रा, भव्य झांकियों, आयोजन व्यवस्थाओं एवं सजावट को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न झांकी निर्देशकों ने अपनी-अपनी झांकियों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन्हें मेला समिति द्वारा सहमति प्रदान की गई। इस वर्ष भी स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक भव्यता का विशेष अनुभव प्राप्त होगा। मेला समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। रथयात्रा में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही बैठक के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं प्रातःकाल गणेश आश्रम में मेला समिति पदाधिकारियों द्वारा वेदमंत्रों के मध्य नवनिर्मित झांकी हॉल में हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य झांकी निर्देशक ज्योति चंद्र वार्ष्णेय, मेला परिषद से मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज गुप्ता मीनू, डॉ० राजीव गुप्ता, विनय सर्राफ, एड० लोकेंद्र शर्मा, प्रजीत कुमार लालू, मेजर शशिकांत गुप्ता, सतेन्द्र मामा, मुकेश ब्रेड, प्रफुल्ल कुमार, राहुल चौधरी, संजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, डॉ शेखर वार्ष्णेय, वरदान गुप्ता, शुभम अग्रवाल, मो.फईमुद्दीन, आकाश शर्मा, प्रवीण पूसी, हीरालाल, प्रमोद गुरु, अजय आर्य, मोहनलाल रस्तोगी, आशुतोष वार्ष्णेय, दीपू वार्ष्णेय, अक्षय बिट्टू, सुशील अग्रवाल, पवन कुमार, आशीष दुबे, संजू वार्ष्णेय, राजेश पाल, राहुल रस्तोगी, आयुष शंखधार, विक्की चौधरी सहित अन्य गणमान्य सदस्य, श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chandausi, Sambhal | Jun 10, 2026

संभल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एक करोड़ 60 लाख रु की कीमत की मादक पदार्थ एसीटिक एनहाईड्राइड प्रीकर्सर बरामद किया है। चार आरोपी भी गिरफ्तार हुए है।

संभल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एक करोड़ 60 लाख रु की कीमत की मादक पदार्थ एसीटिक एनहाईड्राइड प्रीकर्सर बरामद किया है। चार आरोपी भी गिरफ्तार हुए है।

Chandausi, Sambhal | Jun 8, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत डासना देहात में 500 पौधों का रोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन

गाज़ियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद गाज़ियाबाद की ग्राम पंचायत डासना देहात में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) जाहिद हुसैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्वयं पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।
इस दौरान लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की। वृक्षारोपण अभियान को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत डासना देहात में 500 पौधों का रोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन गाज़ियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद गाज़ियाबाद की ग्राम पंचायत डासना देहात में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) जाहिद हुसैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्वयं पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। इस दौरान लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की। वृक्षारोपण अभियान को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Chandausi, Sambhal | Jun 7, 2026